बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, नौकर ने पुलिस को दी जानकारी


आर्य टीवी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। घर के नौकर ने पुलिस को यह जानकारी दी है।
सुशांत ने मुम्बई के बांद्रा में स्थित अपने घर में खुदकुशी की है। सुशांत ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया था।निश्चित तौर पर यह चौंकाने वाली खबर है।
सुशांत के फैंस भी उनकी अचानक खुदकुशी की खबर से हैरान हैं।  बहरहाल उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। कुछ दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर ने भी खुदकुशी की थी। 
34 वर्ष के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने चर्चित फिल्म धोनी की बायोग्राफी में धोनी का रोल किया था। उनकी आखिरी फ़िल्म छिछोरे थी। एमएस धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी और काईपोचे जैसी उनकी कई फिल्में खूब चर्चित हुई हैं।

Comments