जावड़ेकर और नकवी ने क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर किया नमन

 

नईदिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को उनकी जयंती पर नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त की आज 110 वीं जयंती है। जावड़ेकर ने कहा, महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

नकवी ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन। बटुकेश्वर दत्त भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। बटुकेश्वर दत्त को देश ने सबसे पहले आठ अप्रैल 1929 को जाना, जब वे भगत सिंह के साथ केन्द्रीय विधानसभा में बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए। उन्होनें आगरा में स्वतंत्रता आन्दोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था।

Comments