शादी के एक माह बाद युवक फांसी पर झूला


भोपाल। अशोकागार्डन के इकबाल कालोनी में रहने वाले 30 वर्षीय सलमान उद्दीन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अशोकागार्डन थाने के एसएआइ कमल सिंह के अनुसार नोट नहीं मिला है। अशोकागार्डन थाने के एसआइ कमल सिंह के अनुसार सलमान उद्दीन अपने परिवार के साथ रहता था। 

यह फेब्रीकेशन का काम करता था। एक दिन पहले ही वह अपने एक रिश्तेदार के यहां दावत में गए थे। जहां से लौटने के बाद वह दूसरे दिन फांसी पर झूल गए। एएसआइ कमल सिंह का कहना है कि अभी परिजन काफी दुखी हैं। इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उनके बयान के बाद कारण सामने आ सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Comments